दशमेश तरना दल मिसल के प्रमुख जत्थेदार बाबा हीरा सिंह जी कोट खालसा ने 87वें होला मोहल्ला के पावन अवसर पर गुरुद्वारा बोहड़ी साहिब के अध्यक्ष सुविंदर सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान जत्थेदार ने देश-विदेश की सिख संगत को होला मोहल्ला की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष सुविंदर सिंह ने आयोजन की सफलता के लिए अरदास की और संगतों का स्वागत किया। इस मौके पर जत्थेदार बाबा लखविंदर सिंह, बाबा मोहन सिंह, बाबा हरजीत सिंह और जिला अध्यक्ष सुखवंत सिंह सहित कई प्रमुख सेवादार उपस्थित रहे। यह सम्मान समारोह गुरु साहिब के प्रति अटूट श्रद्धा और पंथिक एकता का प्रतीक बना।


