सांस्कृतिक रंग में रंगा रंगला पंजाब उत्सव… मीत कौर के गीतों पर नाचे युवा

3 दिवसीय ‘रंगला पंजाब उत्सव’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक रंग और भी गहरे नजर आए। उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी लोक गायिका मीत कौर, गायिका कौर बी और गायक कुलविंदर बिल्ला ने गीतों से समां बांध दिया। दर्शक देर रात तक झूमते रहे। राज्य के परिवहन एवं जेल मंत्री ललजीत सिंह भुल्लर ने विशेष रूप से समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और ‘मेरा पिंड’ थीम के तहत सजाए गए ग्रामीण विरसे को करीब से देखा। मंच से संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार पंजाब, पंजाबी और पंजाबीअत को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन करवा रही है। उन्होंने कहा पंजाब की सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है और युवाओं को अपने इतिहास, परंपराओं व मूल्यों से जुड़ना चाहिए। मंत्री भुल्लर ने कहा कि सरकार प्रदेश को पुनः ‘रंगला’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नशे के खिलाफ चलाई जा रही ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बीते चार वर्षों में 60 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं तथा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि 1 मार्च को उत्सव के अंतिम दिन भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पंजाबी संस्कृति के विविध रंगों का आनंद लें। पारंपरिक वेशभूषा, लोक नृत्य और ढोल की थाप ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के निदेशक संजीव कुमार तिवाड़ी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर रोहित गुप्ता, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर रुपिंदर पाल सिंह, पंजाब लघु उद्योग निगम के वाइस चेयरमैन जसकरण सिंह बंदेशा, एसडीएम गुरमंदर सिंह, अलका कालिया और पर्यटन अधिकारी सुखमन सिंह सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *