अजमेर में रैपिड एक्शन फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च:4 थाना क्षेत्रों में संवेदनशील और अति संवेदनशील पॉइंट चिन्हित किए

अजमेर में बुधवार को रैपिड एक्शन फोर्स और जिला पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। 4 थाना क्षेत्र में यह फ्लैग मार्च निकालकर अति संवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्र को चिह्नित किया गया है। जिससे की क्रिटिकल स्थिति में पब्लिक तक सुरक्षा को पहुंचाया जा सके। रैपिड एक्शन फोर्स ने फ्लैग मार्च निकाला कोतवाली थाने के ASI मनीराम ने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स ने आज फ्लैग मार्च निकाला है। इसका उद्देश्य सांप्रदायिक तत्वों पर अंकुश लगाना है। इसके साथ ही शहर के उन पॉइंट्स को चिन्हित किया गया है, जहां तुरंत क्रिटिकल स्थिति में पब्लिक को तुरंत सुरक्षा पहुंचाई जाए। ASI ने बताया कि आज शहर में चार थानों को चिह्नित किया गया। कोतवाली, दरगाह, गंज और क्लॉक टावर एरिया में यह फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया है। साथ में स्थानीय पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। दंगों से निपटने के लिए बनी है फोर्स रैपिड एक्शन फोर्स के डिप्टी कमांडेंट राजेंद्र कुमार ने बताया कि आज चार थाना क्षेत्र में यह फ्लैग मार्च किया गया। इसका उद्देश्य सांप्रदायिक सद्भावना को बढ़ावा देना और दंगा जैसी स्थिति में अपने आप को तत्पर रखना इसलिए सेंसिटिव एरिया में हमेशा यह एक्सरसाइज की जाती है। अजमेर भी एक महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए आज यहां पर भी फ्लैग मार्च किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *