जयपुर | राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की अब तक 20 बैठकें हो चुकी हैं। अब 5 दिन अवकाश के बाद 5 व 6 मार्च को दो दिन सदन की फिर कार्यवाही होनी है। इन्हीं दो दिनों में 3 बिल लाए जाएंगे। इन 20 दिन की कार्यवाही के दौरान स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कई नई व्यवस्थाएं भी दी। अब आने वाले दो दिन की कार्यवाही के दौरान 5 मार्च को राजस्थान जन विश्वास विधेयक 2026 और राजस्थान दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान विधेयक 2026 प्रतिस्थापित किए जाएंगे। अगले दिन 6 मार्च को नया बिल राजस्थान विक्षुब्ध क्षेत्रों में स्थावर संपत्ति के अंतरण का प्रतिषेध और परिसरों से किराएदारों को बेदखली से संरक्षण के लिए उपबंध विधेयक 2026 लाया जाएगा।


