सर्विस लेन में अवैध पार्किंग व अतिक्रमण का मामला:लेफ्ट फ्री ट्रैफिक प्लानिंग; 7 नंबर चौराहे पर सर्विस लेन बंद

जयपुर| जगतपुरा महल रोड पर जाम से राहत देने के लिए जेडीए ने 7 नंबर चौराहे पर लेफ्ट फ्री ट्रैफिक व्यवस्था के पहले फेज का काम शुरू कर दिया है। दो सर्विस लेन के कट बंद कर दिए गए हैं, लेकिन साइन बोर्ड नहीं होने से वाहन चालक असमंजस में हैं और फिलहाल सिग्नल से ही टर्न ले रहे हैं। क्या बदला चौराहे पर? बड़ी बाधा – सर्विस लेन पर कमर्शियल गतिविधि के कारण अवैध पार्किंग। जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्रॉली, थड़ी, ठेले और अस्थायी अतिक्रमण। रॉन्ग साइड ट्रैफिक का आवागमन जारी। चौराहे के चारों तरफ स्थित निर्माण को कर्व शेप करवाना जरूरी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *