अलवर में सरकारी कर्मचारी से 7.83 लाख की ठगी:भंडारे में चोरी हुआ था मोबाइल; चोर ने सिम पर OTP लेकर निकाले पैसे

अलवर शहर के शांतिकुंज इलाके में रहने वाले एक शिक्षा विभाग में बाबू के साथ 7 लाख 83 हजार रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित ने शहर के साइबर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़ित गोविंद ने बताया- 16 फरवरी को वह मनुमार्ग स्थित गुरुद्वारे में भंडारा खाने गया था। इसी दौरान उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया। 19 फरवरी को उसने ऑनलाइन माध्यम से मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन मोबाइल की सिम बंद नहीं कराई। 25 फरवरी को मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक खाते से 7 लाख 83 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। अचानक इतनी बड़ी रकम कटने की सूचना मिलते ही उसने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई और बैंक खाता फ्रीज करवाया, ताकि आगे कोई और लेन-देन न हो सके। पीड़ित के अनुसार, अज्ञात चोर ने चोरी किए गए मोबाइल और सक्रिय सिम का इस्तेमाल करते हुए यूपीआई के जरिए ओटीपी प्राप्त किया और खाते से पूरी रकम निकाल ली। फिलहाल शहर के साइबर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रांजैक्शन डिटेल के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *