पंजाब – चंडीगढ़ में दिन में अप्रैल मई जैसी गर्मी:आज तेज हवाएं चलेंगी, आज से प्री मानसून, तापमान 32.3 डिग्री पहुंचा

पंजाब और चंडीगढ़ में अब दिन में अप्रैल-मई जैसी गर्मी हो गई है। हालांकि सुबह-शाम थोड़ी सर्दी जरूर है। वहीं, आज भी मौसम शुष्क रहेगा और पूरा दिन तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, आज से प्री-मानसून का समय भी शुरू हो गया है। यह तीन महीने मई तक रहेगा। गत 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि हुई है। अब यह सामान्य तापमान से 5.1 डिग्री अधिक है। फरीदकोट में तापमान 32.3 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि बठिंडा में भी 32.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पूरा सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा मौसम विभाग के मुताबिक अब पूरा सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। होली पर 32 डिग्री से अधिक तापमान रहेगा। तेज हवाएं चलती रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक मार्च से मई तक तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। ऐसे में हीट वेव भी शुरू हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग को अपनी तैयारी कर लेनी चाहिए, ताकि बाद में लोगों को किसी तरह की मुश्किल न आए। 4 दिन तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि राज्य में मौसम शुष्क (सूखा) रहने की संभावना है। अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य में 01 से 04 तारीख तक तेज सतही हवाएँ चलने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *