जयपुर के रिसॉर्ट में गारमेंट-क्लब के सदस्यों ने खेली होली:चंदन का तिलक लगाया, राजस्थानी लोक गीतों पर हुआ धमाल

जयपुर रोड स्थित रामाज पैलेस में शनिवार को जयपुर गारमेंट क्लब द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सादगी से फूलों की होली खेली गई। क्लब के सभी सदस्यों को चंदन का तिलक और दुप्पटा, पचरंगी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। होली मिलन में राजस्थानी कलाकारों से चंग धमाल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। इसमें लोक गीत, राजस्थानी आदि गीतों पर धमाल किया। फूलों की होली के इस आयोजन में बरसाने की होली की झलक देखी गई। कार्यक्रम में जयपुर गारमेंट क्लब से जुड़े लोग शामिल हुए। जयपुर गारमेंट क्लब की ओर से 2027 में जयपुर गारमेंट क्लब एक्सपो 2027 सीजन- 4 का आयोजन जयपुर शहर में 8-9 जनवरी 2027 को होगा। इस दौरान दीपक जैन, अशोक गुप्ता, महावीर टेलर, चन्दीराम, केशव शुक्ला, सिद्धार्थ जैन, शंकर जोशी, मोहित टेलर आदि क्लब के मेम्बर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *