चंडीगढ़ में इंटरनेशनल मैराथन का हुआ आगाज:गवर्नर गुलाब चंद कटारिया हुए शामिल, 11 बजे तक कई सड़कों पर आवाजाही बंद, ट्रैफिक प्लान जारी

चंडीगढ़ में इंटरनेशनल मैराथन शुरू हो गई है। इसमें खुद पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए हैं। वहीं, इस वजह से सुबह 11 बजे तक कई सड़कों पर आवाजाही बंद है, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे इन नियमों का पालन करें। मैराथन में एक करोड़ रुपए तक के इनाम रखे गए है। वहीं, इसमें 3500 से अधिक लोग भाग ले रहे है। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान को प्वाइंटों में जानिए – 4 सड़कों पर आवाजाही बंद रहेगी सुखना लेक की तरफ जाने वाली सड़कें कैंबवाला और कांसल की तरफ से उत्तर मार्ग (सुखना लेक साइड) जाने वाले रास्ते बंद हैं। चंडीगढ़ क्लब से लेक पेलिकन लाइट यह पूरा हिस्सा बंद रहेगा। सेक्टर 4, 5 और MLA हॉस्टल यहां से उत्तर मार्ग की तरफ जाने वाली सड़कें बंद हैं। सेक्टर 27/28 लाइट प्वाइंट से ग्रेन मार्केट यह रास्ता भी बंद रहेगा।
इन रास्तों का करना होगा इस्तेमाल कैंबवाला/कांसल से आने वाले शहर में एंट्री के लिए नयागांव – PGI गेट नंबर 3 वाले रास्ते का इस्तेमाल करें। ग्रेन मार्केट (सेक्टर 26) जाने वाले आप मोडेला लाइट प्वाइंट – ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट वाला रास्ता ले सकते हैं। मध्य मार्ग और जन मार्ग यहां जाने से बचें। मध्य मार्ग पर एक तरफ की सड़क धावकों के लिए है और दूसरी तरफ से ही दोनों तरफ का ट्रैफिक निकाला जा रहा है, जिससे जाम लग सकता है। सेक्टर 11/15 अंडरब्रिज आम जनता इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकती है। पार्किंग के इन प्वाइंटों को समझिए यहां पार्किंग मना है – चंडीगढ़ वॉर मेमोरियल और लेक क्लब पार्किंग एरिया बंद रहेगा। वैकल्पिक पार्किंग – लेक क्लब के सामने वाली पब्लिक पार्किंग का इस्तेमाल करें। प्रतिभागियों के लिए – मैराथन में भाग लेने वाले लोग PGI गेट नंबर 3, गेट नंबर 2 और PEC पार्किंग एरिया का उपयोग करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *