तापमान 30 डिग्री पहुंचा

चतरा| जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मनरेगा, आवास योजना, 15वीं वित्त योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई।इस बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रखंड समन्वयक 15वीं वित्त, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे। चतरा |जिले में इस साल अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। इसका असर मार्च महीना के शुरू होने के साथ ही दिखने लगा है। तापमान 30 डिग्री पार पहुंच गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस महीने में ही तापमान 35 डिग्री पार होने की संभावना है। मार्च में तापमान की स्थिति यक्ष है तो मई और जून की गर्मी और अधिक होगी। बहरहाल मार्च महीना शुरु होते ही सूर्य की तपिश परवान चढ़ने लगा है । इस महीने के शुरु में ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में इजाफा होने लगेगा। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 एवं 17 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को एक डिग्री सेल्सियस तापमान में इजाफा होने की संभावना है। 7 और 8 मार्च को अधिकतम तापमान में एक डिग्री एवं न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस इजाफा होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *