भास्कर न्यूज|कोडरमा/डोमचांच प्रखंड के इंदरवा पंचायत के सलईडीह में 11 दिवसीय श्री श्री 1008 शिव प्राण प्रतिष्ठा एवं संकट मोचन हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। कलश यात्रा का शुभारंभ महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज और विधायक डॉ नीरा यादव के द्वारा किया गया।कलश यात्रा में 3501 महिलाएं माथे पर कलश लेकर यज्ञ मंडप से पैदल नेरो नावाडीह होते हुए उत्तरवाहिनी नदी चादगर में जल भरकर पुरे गांव का भ्रमण करते हुए वापस यज्ञ मंडप पहुँचे। इस दौरान जय श्री राम, जय हनुमान, जय भोलेनाथ के नारे से पुरा क्षेत्र गुंजयमान होता रहा। जिससे गाव सहित आस पास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस दौरान तीन किलिमीटर लंबी कलश यात्रा में हजारो श्रद्धालु शामिल हुए। इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज ने कहा की धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन,मन,धन से सेवा भक्ति करें। यज्ञ से गाव के साथ साथ आस पास का क्षेत्र का वातावरण स्वच्छ होता है। समय समय पर गाव में यज्ञ होने से आपसी भाईचारा बढ़ता है।