कोडरमा| प्रजापति ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से शनिवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। साध्वी जूही दीदी और रेशमा के नेतृत्व में झंडा तोलन के बाद यात्रा शुरू हुई। यह शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होकर गुजरी। बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने इसमें भाग लिया। मौके पर लोगों ने धर्म के मार्ग पर चलते हुए दोस्त और दुश्मन सभी को सम्मान देने का संकल्प लिया। साथ ही, अच्छे समाज के निर्माण के लिए तन-मन से काम करने की प्रतिज्ञा की। शोभायात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।