मंत्रियों से मिला अंशकालीन-अस्थाई कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल:वेतन में बढ़ोत्तरी करने का भरोसा दिलाया, धरना-प्रदर्शन स्थगित

वेतनवृद्धि, नियमित करने की मांग लेकर प्रदेशभर से भोपाल आए हजारों अंशकालीन, अस्थाई और आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतनवृद्धि के आश्वासन के बाद प्रदर्शन स्थगित कर दिया। ये कर्मचारी मंगलवार देर रात अपने-अपने घरों को लौट गए। ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स एवं अस्थाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि वेतनवृद्धि में देरी की, तो फिर प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन में 23 हजार ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मी, रसोईया, चौकीदार, पंप चलाने वाले सहित अन्य लोग पहुंचे थे। भोपाल आए कर्मचारियों ने पहले शाहजहांनी पार्क में सभा की और फिर डॉ.अमित सिंह, पंचायत चौकीदार संघ के अध्यक्ष राजभान रावत, नत्थूलाल कुशवाह, अनिल यादव,दयाचंद वर्मा, अंशकालीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक, मनोज उईके, मंजीत गोस्वामी, विजय तनखाने, सुरेश पवार सहित अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में पंचायत मंत्री, शिक्षा मंत्री, जनजातीय कार्य मंत्री एवं अन्य मंत्रियों के बंगलों पर जाकर डेरा डाला। देर शाम मंत्रियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही वेतनवृद्धि की जाएगी। मोर्चा के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने बताया कि मंत्रियों के भरोसा दिलाने के बाद प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, पर ऐसा बार-बार नहीं होगा। जल्द ही वेतनवृद्धि नहीं की गई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 4-5 हजार रुपए महीने की नौकरी में आज किसी परिवार की जरूरतें पूरी नहीं हो सकती हैं। यह बात जिम्मेदारों और सरकार को सोचना चाहिए। उधर, धरना स्थल पहुंचे पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने हक की लड़ाई में साथ देने की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *