तेज रफ़्तार कार ने मचाया उत्पात:चाय के बूथ में मारी टक्कर, चाय पी रहा युवक गंभीर रूप से घायल, कार में चार युवक थे सवार

भरतपुर के सेवर थाना इलाके में देर शाम एक तेज रफ़्तार कार ने जमकर उत्पात मचाया। कार ने चाय के बूथ में जोरदार टक्कर मारी। इस दौरान चाय के बूथ पर चाय पी रहा एक युवक कार की चपेट आ गया। घटना में युवक के गंभीर चोट आई। कार में 4 युवक बैठे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने चारों युवकों को पकड़ लिया। बाद में एक बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचा और, चारों युवकों को अपने साथ ले गया। कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। चाय पी रहा युवक आया कार की चपेट में घटना जगन्नाथ पहाड़िया मेडिकल कॉलेज के पास की है। चार युवक हरियाणा नंबर की कार को चला रहे थे। इस दौरान एक शुभम (30) निवासी अनाह गेट चाय के बूथ पर चाय पी रहा था। तभी अचानक कार काफी स्पीड में आई सीधे चाय के बूथ को टक्कर मारी। बूथ के बाहर खड़ा शुभम कार की चपेट आ गया। चाय के बूथ का सामान भी बिखरा घटना में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। कार की टक्कर से बूथ का सामान भी सड़क पर बिखर गया। कार में चार युवक बैठे थे। तभी मौके पर मौजूद लोगों ने चारों युवकों को पकड़ लिया। कार हरियाणा नंबर की थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया। बीजेपी कार्यकर्ता युवकों को साथ ले गया शुभम के भाई हर्ष ने बताया कि घटना के तुरंत बाद बीजेपी कार्यकर्ता दौलत फौजदार मौके पर पहुंचे। वह अपनी कार में चारों युवकों को बैठाकर वहां से ले गए। वहीं पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। शुभम की गंभीर हालत होने के कारण उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *