अमृतसर | दुर्ग्याणा ऑटो यूनियन की ओर से थानेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को बैठक की गई। प्रधान बख्शी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में धार्मिक समारोह करवाने पर विचार किया गया। जिसमें यूनियन के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कहा कि 3 मार्च को थानेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी। समारोह दौरान बाबा भोले के शिवलिंग का सुंदर शृंगार करके भजन संकीर्तन किया जाएगा। इसी दौरान दोपहर 12 बजे भंडारा लगाया जाएगा जो शाम तक चलेगा। इस समारोह में शहर के कई राजनेता शामिल होंगे। इस मौके पर नीरज खोसला, मक्खन, जतिंदर कुमार, मनु ओहरी समेत कई यूनियन सदस्य मौजूद थे।


