अमृतसर | साउथ हलका के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने वार्ड नंबर-39 आरएन पब्लिक स्कूल के पास 15 लाख रुपए की लागत से नई सीवरेज डालना शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि इस इलाके में नया सीवेज सिस्टम लगाया जाए। अफसरों को निर्देश दिया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। लापरवाही बरतने पर संबंधित अफसरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वार्ड नंबर-37 पट्टी दादू जल्ला में पानी की पाइप लाइन बिछाने का शुभारंभ किया। इस मौके पर पार्षद बख्शीश सिंह, पार्षद हिम्मत सिंह, जसवंत सिंह, जतिंदर घोका, सुखबीर सिंह, प्रकाश सिंह, रणजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।


