पावरकॉम की 14 टीमों ने 295 उपभोक्ताओं से डिफॉल्टिंग अमाउंट के 73 लाख किए रिकवर

भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन हाल गेट की सिविल लाइन डिवीजन के एक्सईएन इंजी. मनदीप सिंह बमराह ने शनिवार को उपभोक्ता की बिजली डिफॉल्टिंग अमाउंट के 73 लाख रुपए रिकवर किए। सिटी सर्किल के एसई इंजी जीएस खेहरा के आदेशों पर शनिवार सुबह लॉरेंस रोड सबडिवीजन में 14 टीमों ने मिलकर डिफॉल्टिंग अमाउंट रिकवर करनी शुरू की। उन्होंने डिफॉल्टिंग अमाउंट नहीं देने वाले 130 बिजली उपभोक्ता के बिजली कनेक्शन काट दिए। जबकि 298 उपभोक्ताओं ने अपने डिफॉल्टिंग की बकाया राशि 73 लाख रुपए एक ही दिन में जमा करवाए। इन सब टीमों ने लॉरेंस रोड, माल रोड, कांगड़ा कॉलोनी, ग्रीन एवेन्यू, बसंत एवेन्यू, रानी का बाग, सर्किट हाउस, मजीठा रोड समेत अन्य इलाकों में जाकर यह डिफॉल्टिंग अमाउंट रिकवर की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *