लुधियाना| महिला शाखा भगवान महावीर सेवा सोसायटी द्वारा जैन स्थानक, सिविल लाइन में 109वें मासिक राशन वितरण समारोह करवाया। स्वर्गीय विनय जैन की पुण्य स्मृति में 86 परिवारों को राशन वितरण किया गया। इस मौके आदर्श जैन, ऋचा जैन, मंत्री विनोद देवी सुराणा, सुषमा जैन, राजेश जैन आदि उपस्थित रहे।


