खामेनेई की मौत पर तीन दिवसीय शोक का एलान:दुआएं पढ़ी; सामान्य उत्सवों से दूर रहने, मातम मनाने का आह्वान किया

शिया मुस्लिम महासभा ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की शहादत पर तीन दिवसीय शोक का ऐलान किया है। यह घोषणा महासभा के महासचिव सैय्यद आसिफ अली ने की, जिन्होंने शिया समुदाय को इस दुखद घटना पर गहन शोक मनाने का आह्वान किया। अजमेर में शिया समुदाय ने इस शोक को व्यक्त करने के लिए विशेष सभाएं आयोजित कीं। दोराई स्थित दरगाह हजरत अब्बास अलैहिस्सलाम और तारागढ़ की दरगाह शरीफ में शहीद अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की याद में शोक सभाएं रखी गईं। इन सभाओं मेंशिया समुदाय के लोग शामिल हुए, जहां दुआएं पढ़ी गईं और उनकी शहादत पर गहन दुख व्यक्त किया गया। मौलाना सैय्यद काजिम अली जैदी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अयातुल्ला खामेनेई की शहादत इस्लामी क्रांति और मुसलमानों के प्रतिरोध की एक बड़ी क्षति है। उन्होंने समुदाय से एकजुट रहने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। राजस्थान शिया मुस्लिम महासभा के इस फैसले से राज्य भर के शिया समुदाय में शोक की लहर है। महासभा ने समुदाय के सदस्यों से तीन दिनों तक सामान्य उत्सवों से दूर रहने, मातम मनाने का अनुरोध किया है।
(फोटो वीडियो सहयोग: नजीर क़ादरी)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *