जोधपुर में मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाएं लगातार घटित हो रही है। वाहन चोर भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जोधपुर कमिश्नरेट के वेस्ट जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरीके दो मामले सामने आए हैं। राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में महादेव नगर केरू निवासी पूराराम पुत्र खेताराम ने बताया कि उसकी बाइक को गांव केरु से विवाह शनिवार सुबह कोई व्यक्ति चुरा ले गया। जब बाइक नहीं मिली तो आसपास पूछा और तलाश के लेकिन कहीं पता नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक पुजराज सिंह को सौंपी है। कुड़ी भगतासनी में भी हुई बाइक चोरी दूसरा मामला कुड़ी भगतासनी थाना इलाके में सामने आया है। यहां कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के निवासी चेनाराम पुत्र डगलाराम माली ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि कॉलोनी से उनकी मोटरसाइकिल कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक भंवरलाल कर रहे हैं।


