सपोटरा में मंदिर में बदमाशों ने तोड़ी मूर्तियां:लोगों में फैला आक्रोश, आरोपियों की तलाश जारी

करौली जिले के सपोटरा कस्बे में शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने सीताराम बाबा की बगीची स्थित एक शिव मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैला हुआ है। सपोटरा उपखंड मुख्यालय पर स्थित इस प्राचीन शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों ने रात के समय प्रवेश किया और प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब स्थानीय लोगों को इस घटना का पता चला, तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जमा हो गए और उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया। घटना की जानकारी मिलते ही सपोटरा थाना अधिकारी अबजीत कुमार और डीएसपी सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और मंदिर परिसर को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया है। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक तरीकों से साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों की पहचान करना है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। क्षेत्र के लोगों ने इस मामले में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *