चूरू जिले के रतनगढ़ उपखंड के सांगासर गांव में एक खेत में कुंड से पानी निकालते समय 50 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई। महिला मवेशियों को चराने खेत पर गई थी। पुलिस के अनुसार, सांगासर निवासी बाघसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी सरोज कंवर (50) खेत में मवेशियों को चराने गई थीं। उन्हें प्यास लगी तो वह कुंड से पानी निकालने लगीं।
इसी दौरान वह अचानक कुंड में गिर गईं और पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कुंड से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग (आकस्मिक मृत्यु) दर्ज की। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


