लुधियाना में चलते टैंपू में लगी आग:अचानक से फटी बैटरी, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान, जलकर नष्ट

लुधियाना में बुधवार की सुबह गिल चौक के पास अचानक टैंपू की बैटरी फट गई, जिससे टैंपू में में आग लग गई। आग लगने से टैंपू पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। टैंपू में आग लगते देख ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह हादसा लुधियाना के गिल चौक ओवरब्रिज पर हुआ। ओवरब्रिज के ऊपर से गुजर रहे एक टैंपू की बैटरी अचानक से फट गई, इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता, टैंपू ने आग पकड़ ली। सूचना पर पहुंचे दकमल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। बीच सड़क लगा जाम टैंपू में आग लगने के बाद ओवरब्रिज पर लंबा जाम लग गया। आसपास के लोगों ने पानी की बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि पूरा टैंपू जलकर राख हो गया। आग से जानी नुकसान से बचाव हो गया। ड्राइवर ने आग लगते ही तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *