मंडी में जोगेंद्रनगर के होटल में मिला व्यक्ति का शव:कमरे में लगी थी आग, धुआं निकलते देख पहुंचे कर्मी; मौत के कारणों का खुलासा नहीं

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में जोगिंदरनगर उपमंडल के लक्ष्मी बाजार स्थित एक निजी होटल में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान चौहार घाटी के लपास गांव निवासी जाटू राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, होटल कर्मचारियों ने संबंधित कमरे से धुआं निकलते देखा। शुरुआत में उन्हें लगा कि यह किसी तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण हो सकता है। हालांकि, धुआं लगातार निकलने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच सूचना मिलते ही जोगिंदरनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। होटल प्रबंधन की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया, जहां जाटू राम मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। होटल स्टाफ से पूछताछ जारी पुलिस होटल स्टाफ और अन्य संबंधित व्यक्तियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *