लुधियाना की जामा मस्जिद के बाहर आज रोष प्रदर्शन:शाही इमाम की अगुवाई में पुतला फूंकने का ऐलान, दोपहर 3 बजे जुटेंगे लोग

पंजाब के लुधियाना में आज ऐतिहासिक जामा मस्जिद फील्ड गंज में दोपहर 3 बजे रोष प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह प्रदर्शन शाही इमाम पंजाब मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी की अगुवाई में किया जा रहा है। शाही इमाम उस्मान लुधियानवीं के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान बेंजामिन नेतन्याहू (इजरायल के प्रधानमंत्री) के खिलाफ पुतला फूंका जाएगा। साथ ही, अयातुल्ला अली खामेनेई (ईरान के सुप्रीम लीडर) की शहादत को लेकर उनके लिए विशेष दुआ भी करवाई जाएगी। समय पर पहुंचने की अपील प्रदर्शन को लेकर मुस्लिम संगठनों और समुदाय के लोगों से अपील की गई है कि वे समय पर जामा मस्जिद पहुंचें। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। प्रशासन सतर्क कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जा सकती है। शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *