छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसके गले पर चोट के गहरे निशान हैं और शव खून से लथपथ हालत में खेत में मिला है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम परसकोल का रहने वाला अनिल चौहान उम्र लगभग 40 साल की लाश आश्रम के सामने खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने जब इसे देखा तो इसकी जानकारी खरसिया पुलिस को दी गई। ऐसे में रविवार की सुबह पुलिस व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और मामले में प्रारंभिक जांच की। तब पता चला कि अनिल चौहान के गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं और खून के छिंटे उसके चेहरे व कपड़ों पर लगे हुए हैं। ऐसे में प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लगने के बाद पुलिस के डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। बताया जा रहा है कि अनिल चौहान शनिवार की शाम को अपने साथी मोतीलाल सिदार के साथ पास के गांव में शराब पीने गया था। इसके बाद दोनों वापस लौटे थे। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच में जूटी है।
हत्या का कारण स्पष्ट नहीं
प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत होने से पुलिस सभी एंगल पर बारिकी से जांच कर रही है। यह भी बताया जा रहा है कि पुलिस की डॉग सरंपच के घर तक गई और उसके अलावा अनिल चैहान के साथी मोतीलाल सिदार के उपर चढ़ी। हांलाकि मामले में हत्या का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस के द्वारा 2-3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं मामले में जल्द ही खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है।


