धौलपुर जिले के मनियां कस्बे में शनिवार शाम एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मनियां निवासी श्रीपति (50) पुत्र मवासिया के रूप में हुई है। वह शनिवार शाम अपने घर में एक कमरे में अकेला चला गया था।
काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया, तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। श्रीपति वहां फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि श्रीपति का मानसिक संतुलन काफी समय से ठीक नहीं था। परिजन उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


