भीलवाड़ा की कोतवाली थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को उसके किराए के कमरे से अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल शिवराज ने बताया कि स्पेशल टीम के कांस्टेबल घेवर लाल की सूचना पर पुलिस ने पंचवटी में एक मकान में दबिश दी, इस मकान में कैलाश जाट (31) किराए पर कमरा लेकर रहता है। पलंग में मिला अवैध गांजा इसके कमरे की तलशी मे पलंग में से 9 पैकेट में भरा अवैध गांजा बरामद किया, थाने लाकर वजन करवाने पर यह 18 किलो पाया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। इससे अवैध गांजा सप्लाई से जुड़ी पूछताछ शुरू की। ये थे टीम में शामिल आरोपी को पकड़ने गई टीम में कोतवाल शिवराज, एएसआई अशोक कुमार, हरीश कुमार, कांस्टेबल महावीर, मनीष गिरी, ताराचंद, अनिल, मांगीलाल, घेवर लाल और रमेश शामिल रहे।


