जालंधर में धारदार हथियारों से काटकर व्यापारी की हत्या:बबलू गारमेंट के नाम से दुकान, नकोदर रोड पर मिली डेडबॉडी; शरीर पर कई जगह कट के निशान

जालंधर में गारमेंट कारोबारी के तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय बबलू के तौर पर हुई है। बबलू शाहकोट के गांव शंकर के रहने वाले थे और 20 साल से नूरमहल के गांव रामपुर में रह रहे थे। उनकी नकोदर में बबलू गारमेंट्स नाम से कपड़ों की दुकान है।
वह कुंवारे थे और 15 साल से दुकान चला रहे थे। बबलू की डेडबॉडी रामपुर वाली कच्ची सड़क पर बन रहे पुल के पास मिली। पुलिस ने बताया कि डेडबॉडी पर कई जगह कट के गहरे निशान मिले हैं, इससे पता चलता है कि किसी ने धारदार हथियार से हमला कर कत्ल किया है।
ASI गुरनाम सिंह ने बताया कि डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल शाहकोट में रखवाया है। इसके साथ ही अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थ ले कई क्लू मिले हैं जिनके आधार पर पुलिस कातिल के काफी करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के वक्त दुकान से घर लौट रहे थे बबलू

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *