तरनतारन शहर में जंडियाला रोड और गोइंदवाल रोड पर स्थित दो रेलवे फाटक मरम्मत कार्य के कारण कुल तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे। इससे शहर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित होगा। ये फाटक पहले से ही वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। गांव कक्का कंडियाला फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण दूसरे जिलों से आने वाला यातायात शहर से होकर गुजर रहा है, जिससे जंडियाला रोड पर रेलवे फाटक पर दिन में कई बार लंबा जाम लग जाता है। इन फाटकों के बंद होने से शहर और स्थानीय लोगों को और अधिक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। कब और क्यों बंद रहेगा फाटक स्थानीय रेलवे स्टेशन के इंचार्ज उमेश कुमार के अनुसार, अमृतसर-खेमकरन रेलवे लाइन पर स्थित गेट नंबर B-27 तरनतारन एक निर्धारित दिन पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आवश्यक ट्रैक निरीक्षण और आपातकालीन मरम्मत के लिए बंद रहेगा। वहीं, शहर के गोइंदवाल रोड पर रेलवे फाटक नंबर 29, 2 और 3 मार्च को लगातार दो दिनों तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेगा।


