जयपुर में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत,दो घायल:डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन पर बस में जा घुसी तेज रफ्तार कार हुई चकनाचूर

जयपुर में शनिवार को तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा पहुंची, जहां सामने से आ रही बस से जा टकराई। हादसे में कार में सवार तीन लोगों में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। घटना बस्सी के जयपुर-दौसा हाई-वे पर बांसखोह फाटक के पास शनिवार की है। दौसा से जयपुर की तरफ तेज रफ्तार से कार आ रही थी। सूचना मिलते ही बस्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। टोल प्रशासन की क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार और बस को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारू किया गया। देखिए, घटना से जुड़ी ये PHOTO’S डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में बस में जा घुसी कार बस्सी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दौसा से जयपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से कार के दरवाजे ऑटोमेटिक लॉक हो गए और सिर्फ चालक साइड का एयरबेग खुला तीनों युवक कर में बुरी तरह फस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सरियों और कटर की मदद से कर की छत और दरवाजों को काटकर घायलों को निकाला। बस में सवार कुछ यात्रियों को भी आई हल्की चोटें बस्सी थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में कार सवार राहुल गुर्जर (25) निवासी केमरी गाँव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लक्ष्मी नारायण मीणा (35) और लव कुश मीणा (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बस में सवार कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया है और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। घायल लक्ष्मी नारायण के परिजन महेंद्र ने बताया कि लक्ष्मी नारायण जयपुर में रहकर ठेकेदारी का काम करता है। शनिवार को वह गांव से निकला था लेकिन रास्ते में उसके दो अन्य साथी भी जयपुर आने के लिए कर में सवार हो गए। फिलहाल, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और पूरे मामले की में पुलिस जुटी है। जयपुर से जुड़ी अपनी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *