चंडीगढ़ में एक सड़क हादसा हो गया। इसमें कार सवार एक लड़की घायल हो गई। जिसे वहां से गुजर रहे चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने तुरंत अपनी कार के जरिए अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने तुरंत उसे फर्स्ट एड दिलवाई। अली घायल लड़की का अस्पताल में इलाज में चल रहा है। लेकिन स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, इस संबंधी उन्होंने दो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए है। हालांकि उनसे संपर्क नहीं हो पाया।


