मोगा में स्कूटी सवार व्यक्ति पर हमला:पीड़ित गुरुद्वारा नाकसर साहिब जा रहा था, अस्पताल में इलाज जारी, आरोपी फरार

मोगा-लुधियाना रोड पर रविवार सुबह गांव नत्थूवाला के पास एक स्कूटरी सवार व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति को समाज सेवा सोसायटी की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मोगा जिले के गांव दुन्नेके निवासी जतिंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह रविवार सुबह करीब 6:30 बजे अपनी स्कूटरी पर गुरुद्वारा नाकसर साहिब जा रहे थे। जब वे मोगा-लुधियाना रोड पर गांव नत्थूवाला के पास पहुंचे, तो अज्ञात वाहन पर सवार कुछ व्यक्तियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। अस्पताल में घायल का इलाज जारी हमले में जतिंदर सिंह घायल हो गए और हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल जतिंदर सिंह को तुरंत मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित थाने की पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल जतिंदर सिंह के बयान दर्ज किए और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *