ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने आज भारत के खिलाफ अपने करियर का आखिरी वनडे खेला। उन्होंने इस मुकाबले में 98 बॉल पर 158 रन बनाए। हीली दूसरी ही महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने आखिरी ODI मुकाबले में शतक बनाया है। उनसे पहले ऐसा साउथ अफ्रीका का जोहमारी लॉटेगबर्ग ने 2007 में किया था। उन्होंने नीदरलैंड्स के सामने शतक लगाया था। होबार्ट में खेले जा रहे तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 409 रन बनाए। ऐसे में भारत के जीत के लिए 410 रन का टारगेट मिला है। जनवरी में किया था संन्यास का ऐलान
हीली जनवरी में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुकी है। उन्होंने कहा था कि वह भारत के खिलाफ सीरीज के बाद संन्यास ले लेंगी। उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरे मुकाबले में ओपनिंग की और वनडे में आठवीं बार शतक लगाया। तीसरे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी
हीली ने 98 गेंद में 27 चौके और दो छक्के की मदद से 158 रन बनाए। उन्होंने जॉर्जिया वॉल (62) के साथ दूसरे विकेट के लिए 104 और बेथ मूनी (106) के साथ तीसरे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सात विकेट पर 409 रन का बड़ा स्कोर बनाया। मूनी ने नाबाद शतक लगाया
ऑस्ट्रेलिया के लिए हीली क अलावा बेथ मूनी ने 84 बॉल पर नाबाद 106 रन बनाए। जॉर्जिया वॉल ने 62, निकोला कैरी ने नाबाद 34 और ऐनाबेल सदरलैंड ने 23 रन बनाए। भारत के लिए श्री चरणी और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट लिए। रेणुका सिंह, काशवी गौतम और दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिला। भारतीय टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया
भारतीय विमेंस क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर हीली के गार्ड ऑफ ऑनर की फोटो पोस्ट की है। BCCI विमेंस ने लिखा, टीम इंडिया ने खेल शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली को उनके अंतिम वनडे मैच पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।


