जांजगीर-चांपा में 3 दुकानों में लगी आग:सारा सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

जांजगीर-चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरी चौक के पास देर रात तीन ठेला दुकानों में भीषण आग लग गई। इस घटना में तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिससे लाखों रुपए का सामान नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे हुई। आग की चपेट में कोल्ड्रिंक की दुकान, मुर्रा की दुकान और गन्ने के रस की दुकान आ गईं। दुकान संचालकों को इस अग्निकांड से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। हालांकि, होली पर्व से ठीक पहले हुई इस घटना को देखते हुए असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफल रही। गनीमत रही कि आग आसपास की अन्य दुकानों तक नहीं फैली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। लाखों का नुकसान सिटी कोतवाली पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दुकान संचालकों के अनुसार, उन्हें इस आगजनी से लगभग 1 से 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है, जिसमें फ्रिज, कूलर, कुर्सियां और अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं। पुलिस नुकसान का आकलन करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *