कुलदीप शर्मा ने बलौदाबाजार कलेक्टर का पदभार संभाला:आईएएस अधिकारी ने प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की, योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली

बलौदाबाजार: नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार, 28 फरवरी 2026 को संयुक्त जिला कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। वे 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कार्यभार संभालने से पहले, कुलदीप शर्मा रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं, बालोद कलेक्टर और कोरिया कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद, कलेक्टर शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण की प्रगति, धान उठाव की स्थिति और राजस्व प्रकरणों के निराकरण से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने टीम भावना के साथ बेहतर कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर दीप्ति गौते, एआर टंडन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *