फाजिल्का में खेल स्टेडियम के निर्माण पर विवाद:कोर्ट में केस का बावजूद प्रशासन ने करवाई निशानदेही, शिकायतकार्ता का रिपोर्ट पर हस्ताक्षर से इनकार

फाजिल्का जिले में जलालाबाद के गांव में लमोचड़ खुर्द में युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के मकसद से गांव की पंचायत द्वारा सरकार से खेल स्टेडियम की मांग की गई । जिसके बाद खेल स्टेडियम तो मिल गया पर उसके निर्माण को लेकर घमासान हो रखा है । जहां गांव के ही व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य पर एतराज लगाकर कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया गया । जिसके बाद काम रुक गया । वहीं अब बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा फिर से निशानदेही करवाई जा रही है । जिसका काम तो मुकम्मल हुआ । लेकिन एतराज कर्ता ने प्रशासन द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।जानकारी देते हुए सरपंच के लड़के संदीप कुमार ने बताया कि गांव में स्टेडियम बनाने के लिए पंचायत की चार एकड़ जमीन की पहले भी निशानदेही करवाई जा चुकी है । काम रूकने के बाद फिर हुई निशानदेही लेकिन स्टेडियम की जमीन के साथ लगती जमीन के मालिक करनैल सिंह द्वारा एतराज करते हुए काम रुकवा दिया गया था । जिसपर आज फिर से निशानदेही का काम करवाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि उनके घर का काम नहीं है । नौजवानों के लिए स्टेडियम बनाया जा रहा है । जहां सारे गांव के युवाओं ने खेलना है । मामले का कोर्ट में केस दायर वहीं उधर दूसरे पक्ष के करनैल सिंह ने बताया कि उनके द्वारा कोर्ट में केस दायर किया हुआ है । जिसका फैसला आना अभी बाकी है । गौतम कंबोज कानूगो ने बताया कि पंचायत द्वारा गांव में स्टेडियम बनाया जा रहा है । एसडीओ पंचायती राज फाजिल्का द्वारा उन्हें पत्र जारी कर यहां निशानदेही करने के लिए कहा गया था । जिसपर उनके द्वारा सारी निशानदेही बीडीपीओ अधिकारियों और दोनों पक्षों की मौजूदगी में कर दी गई है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *