अमेरिका-ईरान जंग के बीच पाकिस्तान-इंग्लैंड डोमेस्टिक मैच रद्द:सुरक्षा हालात के चलते फैसला लिया गया, खिलाड़ी होटल में ही रहेंगे

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरा वनडे रद्द कर दिया गया है। शनिवार को यह मैच अबू धाबी में खेल जाना था। क्षेत्र में बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि आज होने वाला मुकाबला रद्द कर दिया गया है। सभी खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को होटल के अंदर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। आज कोई अभ्यास सत्र भी नहीं होगा। इंग्लैंड बोर्ड की सलाह पर फैसला PCB अधिकारी ने बताया कि यह फैसला इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की सलाह पर लिया गया। बोर्ड के अनुसार खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। PCB लगातार ECB के संपर्क में है और हालात पर नजर रखे हुए है। मध्य-पूर्व के हवाई क्षेत्र के दोबारा खुलने के बाद ही सीरीज के भविष्य पर फैसला किया जाएगा। इसमें यह भी तय होगा कि शाहीन्स टीम को पाकिस्तान वापस बुलाया जाए या बचे हुए मैच कराए जाएं। जॉनी बेयरस्टो ने मदद मांगी इस बीच इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो भी अबू धाबी में टीम के साथ मेंटर की भूमिका में मौजूद हैं। IPL में खेल चुके बेयरस्टो ने UK के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मदद की अपील की। स्टार्मर के एक सोशल मीडिया वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं। उनका यह संदेश वायरल हो रहा है। ईरान ने मिसाइल दागी यह स्थिति 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए गए हमलों के बाद बनी। इसके जवाब में तेहरान ने खाड़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मिसाइल दागीं। इसके चलते कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद या सीमित कर दिया है। ईरान ने

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *