सजी-धजी कारों में सवार महिलाओं ने दिखाया जोश:पिंक वुमनिया कार रैली ने स्वास्थ्य जागरूकता और ट्रैफिक अवेयरनेस का दिया संदेश

जयपुर में सजी-धजी कारों में सवार महिलाओं ने ‘फन कार’ रैली निकाली। पिंक वुमनिया कार रैली में महिला स्वास्थ्य जागरूकता और ट्रैफिक अवेयरनेस का संदेश दिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में ‘जोलो लेबल पिंक वुमनिया फन कार’ रैली निकाली गई। मानसरोवर स्थित सिटी पार्क से शुरू होकर यह रैली जयपुर के विभिन्न स्थानों से होते हुए ग्लोबल हैल्थ एंड वैलनेस फेस्टिवल बिड़ला ऑडिटोरियम पहुंचकर संपन्न हुई। महिलाओं में आत्मविश्वास, साहस और ड्राइविंग कौशल को प्रोत्साहित करने एवं महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह रैली पिंक वुमनिया लेडीज क्लब की ओर से निकाली गई। रैली को जयपुर सांसद ने दिखाई हरी झंडी
इस रैली को जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, पिंक वुमनिया की फाउंडर कनु मेहता, आईएएस नीरज के. पवन, एडिशनल डीजी (ट्रैफिक) डॉ. बी.एल. मीणा, हाउसिंग बोर्ड के चीफ इंजीनियर प्रतीक श्रीवास्तव, जोलो लेबल के फाउंडर रघुनंदन रावत, बलविंदर सिंह वालिया, डॉ. आशा, डॉ. मंजरी, लॉयंस क्लब से बसंत जिलेवा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं रैली के बिड़ला ऑडिटोरियम पहुंचने पर जस्ट हेल्थ एंड वैलनेस से हिम्मत सिंह ने अगवानी की। रैली में 500 महिलाएं हुईं शामिल
पिंक वुमनिया क्लब की फाउंडर कनु मेहता व डायरेक्टर संकुल मेहता ने बताया- इस रोमांचक रैली में शहर की करीब 500 महिलाएं शामिल हुईं। महाराष्ट्र, हरियाणा और राजस्थानी वेशभूषा, पुलिस और डाकुओं की ड्रेस में सजी महिलाओं के समूह इस रैली में आकर्षण का केंद्र रहे। “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”, “महिलाओं की शक्ति-देश की उन्नति”, “इस दुनिया की शान है नारी-जीवन का आधार है नारी” सरीखे स्लोगन लिखी सजी-धजी कारें नजर आईं। इस रैली में प्रीति बब्बर, साबरा खान और टीम की ओर से ट्रैफिक अवेयरनेस थीम पर की गई कार की सजावट ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर संगीत की धुनों के बीच महिलाओं ने डांस और फूलों की होली का आनंद लिया। ग्लोबल हैल्थ एंड वैलनेस फेस्टिवल बिड़ला ऑडिटोरियम पहुंचने के बाद महिला स्वास्थ्य पर टॉक शो भी हुआ। समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार, ट्रॉफी, मोमेंटो एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *