मोगा में किसानों ने रेलवे ट्रैक जाम किया:स्टेशन पर धरना देकर बैठे किसान, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

आज पूरे पंजाब में मांगों को लेकर किसानों के द्वारा रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है। जिसके चलते मोगा रेलवे स्टेशन पर भी भारी संख्या में किसान पहुंचे है। जिन्होंने रेलवे लाइन पर अपना डेरा जमा लिया है। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब की AAP सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान जिले के अलग-अलग स्थानों पर रेलवे लाइन पर बैठ गए है। इस रेल रोका आंदोलन में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी, किसान आगू, किसान मजदूर संगठन और किसान यूनियन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद है। किसान आगू पंजाब के उपाध्यक्ष राणा रणबीर सिंह ने कहा कि 13 फरवरी से लगातार 13 मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। पिछले 23 दिनों से जगजीत सिंह डल्लेवाल मरणव्रत पर बैठे हुए है। उनकी सेहत भी काफी खराब हो गई है। डॉक्टरों ने कहा है कि कभी भी कुछ भी हो सकता है। केंद्र सरकार किसानों से नहीं कर रही बात राणा रणबीर सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की तरफ से किसानों के साथ भी बातचीत नहीं की जा रही है। केन्द्र सरकार ने किसानों को पैदल दिल्ली आने के लिए कहा था। परंतु हरियाणा सरकार ने केन्द्र सरकार के कहने पर किसानों पर रबड़ की गोलियां चलाई, और आंसू गैस के गोले फेंके। जिससे हमारे 45 किसान घायल हो गए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संघर्ष और भी तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *