बूंदी विधायक ने गौतम आश्रम के लिए राशि स्वीकृत की:तालेड़ा के तीन धारा स्थित आश्रम को 15 लाख रुपए मिलेंगे

बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने रविवार को तीन धारा, गौतम आश्रम तालेड़ा के लिए 15 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। यह अनुशंसा समाजहित में की गई है। पूर्व जिला अध्यक्ष रघु शर्मा ने बताया कि विधायक हरिमोहन शर्मा ने अपनी पूर्व घोषणा को पूरा करते हुए यह राशि स्वीकृत की है। गौतम आश्रम के पदाधिकारियों और गौतम समाज के सदस्यों ने सामुदायिक भवन के लिए इस राशि की मांग की थी। विधायक शर्मा ने कहा कि यह स्वीकृति समाज बंधुओं और गौतम आश्रम के पदाधिकारियों की मांग के अनुरूप की गई है। उन्होंने भविष्य में भी आश्रम और समाज के सर्वांगीण विकास के कार्यों के लिए निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस स्वीकृति के लिए गौतम समाज के सदस्यों ने बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा के आवास पर जाकर उनका धन्यवाद किया। गौतम आश्रम के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों और समाज बंधुओं ने विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया और आभार जताया। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर गौतम समाज से रघु शर्मा (पूर्व जिला अध्यक्ष), मनीष शर्मा (जिला अध्यक्ष), ओम प्रकाश शर्मा (पूर्व गौतम आश्रम अध्यक्ष), पप्पू शर्मा (गौतम आश्रम अध्यक्ष), पुरुषोत्तम शर्मा, रामचरण शर्मा, लोकेश शर्मा, नरेश शर्मा, लक्ष्मी नारायण पंचोली, राम अवतार नोसाल्या, अमित शर्मा, मूलचंद शर्मा, मोहन शर्मा रोटेदा, रामबाबू शर्मा, महेंद्र शर्मा, बृजमोहन शर्मा, अंजनी शर्मा, घनश्याम दुबे, अजय शर्मा, गिरिराज शर्मा, लक्ष्मी चंद शर्मा और निजी सचिव मनीष गौतम सहित कई सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *