सवर्ण समाज का होली िमलन समारोह कल

गिरिडीह|शनिवार को ब्रह्मर्षि भवन बोडो में गौरी शंकर सिंह की अध्यक्षता में सवर्ण एकता मंच की बैठक हुई। िजसमंे मुख्यत: होली मिलन समारोह आयोजित करने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से िनर्णय िलया गया िक आगामी 2 मार्च दिन सोमवार को सवर्ण एकता मंच गिरिडीह द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन िकया जाएगा। इस होली मिलन समारोह में अपने सवर्ण समाज के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। ब्रह्मर्षि समाज के िजलाध्यक्ष गौतम कुमार िसंह ने कहा िक होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के साथ सभी लोगों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था रहेगी। बैठक में सवर्ण समाज की ओर से नगर निगम गिरिडीह में नव निर्वाचित मेयर एवम सभी वार्ड पार्षदों को शुभकामनाएं दी गयी। मौके पर दीपक उपाध्याय, संतोष कुमार पांडेय, अभय कुमार देव, कृष्ण कांत मिश्रा, मैनेजर प्रसाद सिंह, विवेक सिंह, समित देव, जय प्रकाश सिंह, दिवाकर सिंह, प्रमोद राय, अनुराग कुमार, प्रभात कुमार पांडेय, पंकज पांडेय सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *