अपर सचिव ने बगोदर के ईको पार्क खंभरा का किया भ्रमण

बगोदर | झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग के अपर सचिव सबीर अहमद ने शनिवार को बगोदर के ईको पार्क खंभरा और प्राकृतिक धाम हनुमानगढ़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक वादियों का आनंद लिया और वन विभाग द्वारा किए गए विकास कार्यों का अवलोकन किया। उनके साथ सीओ प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे। अपर सचिव सबसे पहले खंभरा पहुंचे, जहां उन्होंने प्राकृतिक और कृत्रिम सौंदर्य का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने खंभरा डैम में नौका विहार का भी अनुभव किया। प्राकृतिक धाम हनुमानगढ़ी खटैया पत्थलडीहा पहुंचे और उस गुफा तक गए, जहां भगवान हनुमान जी के अद्भुत रूप में प्रकट होने की मान्यता है। उन्होंने यह भी बताया कि पर्यटन विभाग से प्रस्ताव आने पर सरकार से स्वीकृति दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *