शिमला में वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की त्रैमासिक बैठक:जंगलों में बढ़ती आगजनी की घटनाओं पर जताई चिंता, लोगों से सहयोग की अपील

शिमला जिले में रामपुर के वन विश्राम गृह नोगली में रविवार को वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, वन मंडल रामपुर की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वन मंडल रामपुर के प्रधान नीरज वर्मा ने की। इस दौरान वन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जंगलों में बढ़ती आगजनी की घटनाओं पर मुख्य रूप से चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने बताया कि वन अग्नि से न केवल बहुमूल्य वन संपदा को भारी नुकसान होता है, बल्कि वन्य जीवों के जीवन पर भी गंभीर संकट उत्पन्न हो जाता है। बैठक में लोगों से की गई अपील कार्यकारिणी सदस्यों ने वन मंडल रामपुर के अंतर्गत आने वाली सभी पंचायतों के लोगों से अपील की कि जंगलों में आग लगने की सूचना तुरंत संबंधित बीट के वन रक्षक को दें और आग बुझाने में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का पूरा सहयोग करें। गैर-सरकारी संगठनों से भी आग्रह महासंघ ने स्पष्ट किया कि सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्र में फैलने वाली आग को केवल वन विभाग के सीमित कर्मचारी अकेले नहीं बुझा सकते। इसके लिए स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। सभी युवक मंडलों, महिला मंडलों और गैर-सरकारी संगठनों से भी आग्रह किया गया कि वे इस बहुमूल्य प्राकृतिक धरोहर की रक्षा में आगे आएं और वन विभाग का सहयोग करें। कई लोग रहे मौजूद बैठक में वन वृत्त रामपुर के प्रधान ललित भारती, सह सचिव संदीप, सरजीत, मंच संचालक अरुण शर्मा, मुख्य सलाहकार राज कपूर, उपाध्यक्ष प्रकाश, विजय राम और अतिरिक्त सचिव अंबिका सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *