खैरथल के वल्लभग्राम स्थित स्वामी लीलाशाह जी आश्रम में परम पूज्य संत स्वामी लीलाशाह महाराज का 146वां जन्मोत्सव 13 मार्च, शुक्रवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंगल आरती के साथ होगी शुरूआत जन्मोत्सव के कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 8:15 बजे मंगला आरती से होगी। इसके बाद 9:15 बजे हवन-यज्ञ और 10:15 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। सुबह 11:15 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके बाद दोपहर 1:15 बजे विशाल भंडारा होगा। दोपहर 2:15 बजे इस्माईलपुर दरबार साहिब से पधार रहे संत शिरोमणि ललित साईं (सांई ललित भगत) का दिव्य सत्संग आयोजित किया जाएगा। शाम 6:15 बजे आरती और केक कटिंग होगी, जिसके बाद 7:15 बजे पूज्य बहराणा साहिब का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन सायंकालीन भंडारे के साथ होगा। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का होगा आयोजन सेवादारी मुखी वासदेव दासवानी ने बताया कि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 15 मार्च, रविवार को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य मानव सेवा का संदेश प्रसारित करना है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को एक आम बैठक हुई, जिसमें मेले, धार्मिक कार्यक्रमों और सेवा गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई। इस जन्मोत्सव मेले में जयपुर, अजमेर, आगरा, दिल्ली, अलवर और भरतपुर सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है। बैठक में मुखी वासदेव दासवानी, धीरज गुरनानी, घनश्याम चचलानी, जाजन मुलानी, भगवान दास लालवानी, विनेश सिरवानी, नरेश निहलानी, दीपक गुरनानी, दिलीप चंदवानी और राजकुमार लालवानी सहित कई सदस्यों ने आयोजन को भव्य और अनुशासित रूप से संपन्न कराने का संकल्प लिया। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की है।


