पंजाब के पैसेंजर से ट्रेन में लूट:संगरिया स्टेशन से चढ़े हथियारबंद बदमाश, पिस्तौल दिखाकर की वारदात, बठिंडा में FIR दर्ज

शनिवार देर रात बीकानेर रेलवे मंडल के सूरतगढ़-बठिंडा सेक्शन में बठिंडा पैसेंजर ट्रेन में पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात हुई। बता दे कि यह घटना मंडी डबवाली स्टेशन के पास चलती ट्रेन में हुई, जहां 4 अज्ञात युवकों ने एक डिब्बे में घुसकर यात्रियों से लूटपाट की। वहीं फिरोजपुर निवासी पीड़ित हितेश कुमार ने बठिंडा रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ खाटू श्याम से लौट रहे थे। संगरिया स्टेशन से कुछ युवक ट्रेन में चढ़े और डबवाली के पास पिस्तौल दिखाकर उनसे दो चांदी की अंगूठियां, 4900 रुपए नकद, मोबाइल फोन और आईडी छीन ली। मामले की जांच में जुटी जीआरपी इस दौरान उनके एक साथी से भी 3000 रुपए, मोबाइल और कुछ दस्तावेज लूटे गए।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बठिंडा स्टेशन से पहले आउटर सिग्नल के पास चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। जीआरपी बठिंडा के एसएचओ कुलदीप चंद ने बताया कि चूंकि घटना डबवाली क्षेत्र में हुई है, इसलिए मामले की जांच डबवाली जीआरपी को सौंप दी गई है। डबवाली जीआरपी ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *