लुधियाना के रायकोट के एक युवक की कनाडा में रहने वाली युवती से शादी अब विवादों में घिर गई है। युवक ने विदेश में कारोबार स्थापित करने के उद्देश्य से यह विवाह किया था। शादी के लगभग दो महीने बाद ही युवती ने कथित तौर पर अपना व्यवहार बदल लिया। अतिरिक्त 10 लाख रुपये की मांग की। युवक द्वारा रकम देने से इनकार करने पर युवती और उसके परिवार ने उसका संपर्क नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़ित युवक ने इस संबंध में थाना सिटी रायकोट में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी समनप्रीत कौर, उसके पिता रविंदर सिंह, माता परमजीत कौर और भाई खुशदीप सिंह के खिलाफ धारा 406 और 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। विदेश में कारोबार बनाने के लिए थी एनआरआई युवती की तलाश थाना सिटी रायकोट के इंचार्ज गुरसेवक सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ग्रीन सिटी रायकोट निवासी संदीप सिंह रटोल पेशे से वकील हैं। उनके पिता प्रॉपर्टी का काम करते हैं। संदीप विदेश में भी प्रॉपर्टी का कारोबार शुरू करना चाहते थे। इसके लिए उनका परिवार कनाडा में रहने वाली लड़की की तलाश कर रहा था। तीन पॉइंट में समझिए कैसे हुई ठगी पुलिस को गहनों का बिल और कॉल रिकॉर्ड सौंपे
पुलिस ने जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान, बैंक खातों का विवरण, गहनों के बिल, कॉल रिकॉर्ड और चैट स्क्रीनशॉट सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। जांच उपरांत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी


