RTO इंस्पेक्टर ने ट्रक ड्राइवर को सिर से मारा, VIDEO:फिर बोले- हॉस्पिटल ले चलते हैं, लोगों ने कहा- आप तो रहने दीजिए

चूरू जिले में परिवहन निरीक्षक (आरटीओ इंस्पेक्टर) ने ट्रक ड्राइवर को सिर से मारकर घायल कर दिया। हमले में ड्राइवर की आंख के पास चोट लगने से खून बहने लगा। निरीक्षक ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने यह कहते हुए मना कर दिया कि आप तो रोज यही काम करते हो। लोगों के आक्रोश को देखते हुए परिवहन निरीक्षक गाड़ी में बैठकर चले गए। मामला सुजानगढ़ का रविवार सुबह का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि डीटीओ के परिवहन निरीक्षक सुरेश कुमार बिश्नोई ने ट्रक ड्राइवर से बहस कर रहे हैं। इसी दौरान ट्रक ड्राइवर को सिर से मारकर घायल कर देते हैं। घटना के 3 PHOTOS रतनगढ़ में NH-11 पर पेट्रोल पंप के पास डीटीओ के परिवहन निरीक्षक सुरेश कुमार बिश्नोई गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे। ट्रक ड्राइवर को रोक लिया। लाइसेंस को लेकर विवाद हो गया। परिवहन निरीक्षक ने ड्राइवर का मोबाइल छीन लिया। युवक और परिवहन विभाग के निरीक्षक के बीच तीखी बहस हुई। अब जानिए पूरा मामला ड्राइवर पर हमले का वीडियो सामने आया है। जिसमें ड्राइवर और परिवहन विभाग के निरीक्षक सुरेश बिश्नोई के बीच तीखी बहस हुई… निरीक्षक- तेरे से लाइसेंस मांगा मैंने। ड्राइवर- लाइसेंस मोबाइल में है, आपने मोबाइल ले लिया है। निरीक्षक- मैं लाइसेंस मांग रहा था तो तू रिकॉर्डिंग कर रहा था। ड्राइवर- रिकॉर्डिंग नहीं, मैं भी नौकरी करता हूं, मुझे भी सबूत देना पड़ता है। मेरा सेठ मानता नहीं। निरीक्षक- गलत कर रहा था क्या तेरे साथ, कहते हुए निरीक्षक ने सिर से ड्राइवर पर हमला कर दिया। ड्राइवर- यह क्या किया सर आपने, आंख के पास से खून निकल रहा है। लोग बोले- साहब, ये क्या कर रहे हो? आपने तो गरीब की आंख ही फोड़ दी। देखिए इसके चेहरे से खून निकल रहा है। निरीक्षक- बदतमीजी कर रहा है ये। ड्राइवर- मेरा मोबाइल वापस दे दीजिए। निरीक्षक- इसको अस्पताल ले चलते हैं। लोग बोले- नहीं साहब, आप मत ले जाओ। आप तो रोज का यही काम करते हो। पंप और होटल के पास गाड़ियां रोककर लोगों से बदतमीजी करते हो। लोग बोले- डीटीओ साहब ने बुरी तरह से पीटा है मारपीट के बाद घायल ट्रक ड्राइवर जमीन पर लेट गया। अपना मोबाइल वापस मांगने लगा। एक चश्मदीद ने चिल्लाते हुए कहा- डीटीओ साहब ने युवक को बुरी तरह पीटा और अब गाड़ी लेकर भाग रहे हैं। बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। सांसद कस्वां बोले- सीएम और परिवहन मंत्री अधिकारी पर कार्रवाई करें
सांसद राहुल कस्वां ने कहा- संसदीय क्षेत्र के रतनगढ़ से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक ट्रक ड्राइवर के साथ परिवहन विभाग के अधिकारी द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार किया जाना स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है। ड्राइवर भाइयों से अवैध वसूली, मारपीट व दुर्व्यवहार की इस प्रकार की घटनाएं लगातार होना दिखाता है कि आम आदमी निरंकुश शासन की तानाशाही का लगातार शिकार हो रहा है और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को चाहिए कि इस घटना में लिप्त परिवहन विभाग के अधिकारी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें, ताकि मेहनतकश ड्राइवर भाइयों के साथ भविष्य में इस प्रकार का व्यवहार करने की हिमाकत कोई कार्मिक न करे। नागौर सांसद बोले-कठोर कार्रवाई हो मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, चुरू जिले के रतनगढ़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,आप देखिए कैसे सड़को पर आपके परिवहन विभाग के अधिकारी ट्रक वालों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं | मुख्यमंत्री जी को इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग के इन अधिकारियों /… pic.twitter.com/Y6FdoMG3Sf— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) March 1, 2026

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *