10 बड़ी दुकानें और तीस कमरे तोड़े:6 जेसीबी, 2 पोकलेन और भारी पुलिस बल तैनात, लालपुर में दूसरे दिन भी जारी है कार्रवाई

लालपुर में लगभग 20 हजार वर्गफीट शासकीय कोटवारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। दो दिन चले अभियान में करीब 90 प्रतिशत निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। 10 बड़ी दुकानें और 30 कमरे तोड़े
प्रशासन के अनुसार, शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर लगभग 10 बड़ी दुकानें और 30 बड़े कमरे बनाए गए थे। सीमांकन के बाद इन निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान 6 जेसीबी, 2 पोकलेन मशीनें, 10 डंपर और बड़ी संख्या में मजदूर लगाए गए। मौके पर राजस्व विभाग, नगर निगम के अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे। टीम प्रहरी अभियान के तहत कार्रवाई यह कार्रवाई ‘टीम प्रहरी’ अभियान के तहत की गई। महापौर मीनल चौबे, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह और निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर एसडीएम नंद कुमार चौबे के मार्गदर्शन में जोन-10 क्षेत्र में अभियान चलाया गया। जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, नायब तहसीलदार ज्योति सिंह समेत नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। प्रशासन का कहना है कि अभियान राजधानी में अवैध निर्माण करने वालों के लिए स्पष्ट चेतावनी है। जहां भी नियमों के विपरीत निर्माण पाया जाएगा, वहां शासन के अधिनियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार, संबंधित कब्जाधारी का नाम धीरज जैन बताया जा रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *