रायगढ़ ने फर्जी कागजात से लकड़ी का अवैध परिवहन:उड़नदस्ता टीम ने चंद्रपुर बार्डर के पास पकड़ा, बोल्डर पत्थर लोड ट्रैक्टर पर भी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में लकड़ी का अवैध परिवहन जमकर हो रहा है। जहां फर्जी कागजात के जरिए रायपुर परिवहन किए जा रहे ट्रक को वन विभाग की उड़नदस्ता की टीम ने पकड़ लिया। साथ ही एक बोल्डर पत्थर लोड ट्रैक्टर भी पकड़ा गया है। मामले में अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक वन विभाग की उड़नदस्ता टीम रात में गश्त कर रही थी, तभी एक ट्रक की संदिग्ध परिस्थिति में जाते देखा गया। जिसे चंद्रपुर और रायगढ़ रोड के बार्डर पर ट्रक को रोका गया। जांच करने पर ट्रक में सेमल लकड़ी का गोला मिला। जिसके बारे में पूछताछ करने पर ट्रक ड्राइवर घिनाराम पोयम 26 साल निवासी देऊरबाल कोंडागांव ने टालमटोल जवाब दिया, लेकिन जांच करने पर उसके पास जो दास्त्वमवेज मिले उसमें लकड़ी का परिवहन बलौदा बाजार से रायपुर का मिला और वह रायगढ़ से परिवहन कर रहा था। ऐसे में फर्जी दस्तावेज से परिवहन करते पाए जाने पर उसे जब्त कर बेलादुला डिपो लाया गया। ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी मालिक उत्तम कुमार देवांगन बजरंग चौक कुम्हारी दुर्ग का रहने वहां है। लकड़ी गोला उमरिया पुसौर से लोड किया गया था। जिसके बाद उड़नदस्ता की टीम ने मामले में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध परिवहन में ट्रैक्टर भी पकड़ाया
इसके अलावा वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने एक महेंद्रा ट्रैक्टर भी पकड़ा है। जिसमें अवैध रूप से बोल्डर पत्थर का परिवहन किया जा रहा था। कोड़ातराई के पास पत्थर लोड कर रायगढ़ की ओर लाया जा रहा था। तभी उसे रोका गया और उसके पास भी सही दस्तावेज नहीं मिलने पर उसे जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लगातार कर रहे निगरानी
इस संबंध में रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि अवैध लकड़ी और वन भूमि क्षेत्र से खनिज के परिवहन पर निगरानी की जा रही है। जहां अवैध परिवहन करते ट्रक और खनिज लोड ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। इसके अलावा मुखबिर तंत्र को भी मजबूत करते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *